फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   B-Pharma student's body found hanging from a tree

पेड़ पर फंदे से लटका मिला बी-फार्मा छात्र का शव

Sun, 01 May 2022 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
B-Pharma student's body found hanging from a tree
रत्नेश की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के द्वारिकापुर स्थित खेत में आम के पेड़ पर बीफार्मा कर रहे छात्र का शव लटकता मिला। मृतक शुक्रवार रात खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस हत्या व आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

द्वारिकापुर निवासी रत्नेश (30) पुत्र हरि सिंह शहर के फफूंद रोड स्थित गुलाब सिंह महाविद्यालय में बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। शनिवार सुबह घर के पास एक खेत में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे उसका शव लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात रत्नेश खेत में लगे ट्यूबवेल पर जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या का संदेह जताकर जांच की मांग की है। मृतक रत्नेश चार भाई और पिता एलआईसी में एजेंट हैं। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या प्रतीत हो रही है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। उसके पास से मोबाइल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में किसी से पूछताछ न करने का जिक्र
मृतक के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें मृतक ने ‘आई लव यू’ के अलावा लिखा है कि मरने के बाद मुझे दफन कर देना। किसी से पूछताछ मत करना। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लिया है। प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर पुलिस ने परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की।

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण। संवाद

घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed