फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   award

नेशनल ईकोवेम अवार्ड और प्रमाणपत्र पाकर खिले चेहरे

Wed, 25 Aug 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
award
फोटो-24एयूआरपी-1- प्रमाण पत्र पाने के बाद उत्साहित बच्चों व शिक्षकों की टीम। संवाद - फोटो : AURAIYA
सहार(औरैया)। देशभर से कुल चयनित दस स्कूलों में से सहार के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर के ईकोवैम हैण्डप्रिंट फ्लेग अवार्ड के लिए चयनित किया गया था। पर्यावरण शिक्षण केंद्र अहमदाबाद ने विद्यालय को अवार्ड और प्रमाण पत्र भेजे। जिसे पाकर छात्र छात्राओं और शिक्षकों में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन

ईकोवैम शिक्षक प्रभारी एवं भौतिकी प्रवक्ता रामेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि पर्यावरण शिक्षण केंद्र अहमदाबाद के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा अक्तूबर माह में ईकोवैम कार्यक्रम संचालित किए गए थे। जिसमें समिति गठित करके बच्चों को जोड़ने और उनसे 31 जनवरी तक कचरा प्रबंधन पर हैण्ड प्रिंट तैयार कराई गई थी। कोरोना लॉकडाउन के कारण शुरुआत में छात्र-छात्राओं ने अपने घर से ही इस कार्यक्रम की शुरुआत की, अपने परिवारीजनों को इससे जोड़ा और उन्हें स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। 19 अक्तूबर से स्कूल खुलने के बाद से इस समिति ने कक्षाओं में, स्कूलों में, घरों में, गांव-गली में, हर स्तर से कचरा को रिसाइकिल, रियूज, रिफ्यूज करने की सलाह दी।
विज्ञापन

31 जनवरी तक विद्यालय से प्रेषित प्रोजेक्ट रिपोर्ट को राज्य स्तर पर पर्यावरण शिक्षण केंद्र लखनऊ भेजा गया। 23 मार्च को देशभर की प्रोजेक्ट रिपोर्ट का ऑनलाइन प्रेजेंटेशन हुआ। इसके बाद नौ अप्रैल को जारी सूची में कुल 10 स्कूलों को ईकोवैम हैण्डप्रिंट फ्लेग अवार्ड के लिए चयनित किया गया। विद्यालय प्रबन्धक अक्षय पाण्डेय ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित पर्यावरण शिक्षण केंद्र अहमदाबाद ने प्रमाण पत्र और अवार्ड भेजे हैं। ईकोवेम हैण्डप्रिंट फ्लेग अवार्ड को भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा को और 20 बच्चों को जो इस प्रोजेक्ट में शामिल थे उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरणा शाक्य, सोनल दुबे, पायल सोलंकी, पलक सोलंकी, शिवानी अवस्थी, कल्पना तिवारी, अभिनव शुक्ला, अभय शर्मा, दिलीप कुशवाहा, सौरभ कश्यप, नितिन कुमार, सचिन कुमार, अमित कुमार, हरितोष कुमार, रजत गुप्ता, रिषी कुमार, हर्ष प्रताप सिंह, वरुण कुमार, अमन कुमार शाक्य, आस्था शर्मा शामिल हैं।

फोटो-24एयूआरपी-2- नेशनल ईकोवेम अवार्ड के साथ शिक्षक रामेंद्र कुशवाहा। संवाद

फोटो-24एयूआरपी-2- नेशनल ईकोवेम अवार्ड के साथ शिक्षक रामेंद्र कुशवाहा। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed