{"_id":"65df834441b20950a80a0a74","slug":"automatic-gate-of-ntpc-residential-colony-will-open-after-reading-the-tag-auraiya-news-c-211-1-aur1002-109148-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टैग रीड कर खुलेगा एनटीपीसी की आवासीय कॉलोनी का ऑटोमैटिक गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टैग रीड कर खुलेगा एनटीपीसी की आवासीय कॉलोनी का ऑटोमैटिक गेट
विज्ञापन
दिबियापुर। देश की महारत्न कंपनी एनटीपीसी की आवासीय कालोनी में लोगों के आवागमन के लिए हाईटेक गेट तैयार किया जा रहा है। अगले डेढ़ माह में यह गेट बनकर तैयार हो जाएगा। इस गेट पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन (आरएफआईडी) सिस्टम लगाया जाएगा।
इस हाईटेक सिस्टम के लगने के बाद नियमित रूप से आवागमन करने वाले व्यक्तियों को वाहनों के साथ आवागमन में आसानी होगी। दिबियापुर फफूंद रोड पर 80 के दशक में एनटीपीसी संयंत्र स्थापित हुआ था। इसकी आवासीय कालोनी आलोक नगर के नाम से स्थापित की गई थी।
आवासीय कालोनी में एनटीपीसी कर्मियों के आवासों के साथ सीआईएसएफ कर्मियों की एनटीपीसी यूनिट के कर्मियों के आवास, केंद्रीय विद्यालय, सेंट जोसेफ स्कूल भी हैं। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में एनटीपीसी कर्मियों, विद्यार्थियों, अन्य लोगों का आवागमन रहता है। एनटीपीसी आवासीय कालोनी की सुरक्षा को लेकर सदैव एहतियात बरतता है।
विज्ञापन
अब एनटीपीसी ने हाईटेक सिक्योरिटी युक्त गेट बनाने की तैयारी कर ली है। लगभग 32 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस गेट में आरएफआईडी सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए पुराने गेट को बंद करके नया बड़ा गेट तैयार किया जा रहा है।
ऐसे होगी सुरक्षा
सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार गेट पर आरएफआईडी सिस्टम का रिसीवर लगा होगा।नियमित तौर पर आने वाले वाहनों पर एक छोटा सा टैग स्टीकर लगा दिया जाएगा। जैसे ही वाहन गेट की जद में आएगा, रिसीवर में लगा एंटीना वाहन में लगे टैग स्टीकर को ऑटोमैटिक रीड कर लेगा। इसके बाद ऑटोमैटिक गेट खुल जाएगा। हालांकि नए आने वाले वाहन को पुरानी व्यवस्था के अनुरूप ही अधिकारी से अनुमति के बाद ही प्रवेश मिल सकेगा।
गत दो नवंबर को एनटीपीसी के मुख्य गेट के कार्य का उद्घाटन हो चुका है। इसके अगले डेढ़ माह में बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।
वर्जन
फोटो28एयूआरपी 16- एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक जसवीर सिंह अहलावत। संवाद
हाईटेक गेट से सुरक्षा और अधिक होगी पुख्ता
एनटीपीसी आवासीय कालोनी में लगभग 32 लाख रुपये की लागत से नया मुख्य गेट बनाया जा रहा है। यह गेट अगले डेढ़ माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इस गेट पर आरएफआईडी सिस्टम लगाया जाएगा। इससे आवासीय परिसर की सुरक्षा और अधिक पुख्ता हो सकेगी। साथ ही नियमित आने जाने वाले वाहनों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
-जसवीर सिंह अहलावत, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी औरैया