{"_id":"648ca6bef93bb57c18098d36","slug":"auto-overturned-due-to-car-collision-woman-died-auraiya-news-c-12-1-290143-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कार की टक्कर से आटो पलटा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कार की टक्कर से आटो पलटा, महिला की मौत
Fri, 16 Jun 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
-कपड़ा दुकान में काम कर रुरुगंज अपने गांव लौट रही थी महिला फोटो16एयूआरपी 31- मृतका सपना फाइल फोटो। संवाद फोटो16एयूआरपी 32- टक्कर से क्षतिग्रस्त ऑटो। संवाद
कार की टक्कर से ऑटो पलटा, महिला की मौत
-कपड़े की दुकान में काम कर अपने घर लौट रही थी महिला
-अछल्दा-बिधूना मार्ग पर साला गांव समीप शुक्रवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अछल्दा बिधूना मार्ग पर बाबा का साला के पास तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया और हादसे में एक महिला की दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बाहर निकाल एक घायल को अस्पताल भेजा है। घटना के बाद से ऑटो चालक व कार चालक फरार हो गए। रुरुगंज कस्बा निवासी शिवम गुप्ता की पत्नी सपना (24) शुक्रवार को अछल्दा बाजार गई थी। जहां वह कपड़े की दुकान में काम करती थी। देर शाम वह पड़ोसी शुभम के साथ ऑटो से घर लौट रही थी। जैसे ही ऑटो बाबा का साला के पास पहुंचा। तभी बिधूना की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। नीचे दबने से सपना की मौत हो गई, जबकि शुभम घायल हो गया। टक्कर से ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे थानाध्यक्ष ललित कुमार ने घायल को सीएचसी बिधूना भेजा। सपना की मौत की खबर पर पहुंचे परिजनों का बुरा हाल रहा। इधर हादसा कर भाग रही कार को लोगों ने बिधूना कस्बे के पास पकड़ा है। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फरार ऑटो चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक महिला के दो छोटी-छोटी बेटियां हैं।
-- -- -- -- --
जानवर चरा कर घर लौट रहे किसान को ट्रक ने रौंदा, मौत
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के कुदरकोट एरवाकटरा मार्ग पर सुतीयानी मोड़ पर शुक्रवार की शाम जानवर चरा कर घर जा रहे किसान को पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। टायर के नीचे दबने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
नगला चंदन निवासी महेश 50 पुत्र प्रेम सिंह शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे जानवर चरा कर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सुतीयानी मोड़ के पास पहुंचा ही था। कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मौरम लदे ट्रक ने उसे रौंद दिया। ट्रक का पहिया किसान के ऊपर चढ़ जाने से उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं टक्कर के बाद पहुंचे ग्रामीण ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाकर शांत कराया। सूचना पर पहुंचे कुदरकोट थानाध्यक्ष मूलेंद्र चौहान ने बताया कि टक्कर के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया है। ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया था, लेकिन उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।