फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auto driver's body found in a closed room

बंद कमरे से मिला ऑटो चालक शव

Thu, 10 Dec 2020 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Auto driver's body found in a closed room
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में आवास विकास स्थित काली माता मंदिर के पास एक जर्जर इमारत के बंद कमरे से पुलिस ने ऑटो चालक के शव को बरामद किया। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम न कराए जाने की मांग की। जिस पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

काली माता मंदिर के पास स्थित एक जर्जर इमारत में ऑटो चालक गोविंद उर्फ मनीष उर्फ मुनियां दुबे (40) पुत्र स्व. मन्नूलाल रहता था। जर्जर इमारत से बदबू आने पर ऑटो मालिक दीपक पुत्र हरीराम निवासी गोविंद नगर ने कमरे का दरवाजे खोला तो अंदर चालक गोविंद का शव को चारपाई पर पड़ा पाया। इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर एसआई सुधीर भारद्वाज ने मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

ऑटो मालिक दीपक ने बताया कि मृतक गोविंद उर्फ मुनियां दुबे उसका ऑटो चलाता था। तीन दिन पूर्व वह ऑटो उसके घर पर खड़ा करके चला गया था, तब से ऑटो उठाने नहीं आया। इस पर आज जब वह उसे देखने कमरे पर आया तो कमरे के दरवाजे बंद थे। अंदर से बदबू आ रही थी। तब उसने पड़ोसियों को बताया। मौके पर मौजूद मृतक गोविंद के बड़े भाई प्रमोद कुमार उर्फ लल्ला दुबे ने बताया कि उनका भाई ऑटो चलाता था तथा यहीं पर रहता था। आज उसका शव कमरे में पड़ा मिला है। उसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि युवक का शव देखने से तीन दिन पुराना लग रहा है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर पंचनामा भरने की कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed