{"_id":"680e7c7fd919f15c580fc284","slug":"auto-carrying-passengers-collided-with-a-tree-two-died-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125195-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सवारी ले जा रहा ऑटो पेड़ से टकराया, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सवारी ले जा रहा ऑटो पेड़ से टकराया, दो की मौत
Mon, 28 Apr 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पड़ा ऑटो।
- फोटो : क्षतिग्रस्त पड़ा ऑटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। कस्बे के रामगढ़ मार्ग पर एक बेकाबू ऑटो भसोरा पुल के पास रविवार दोपहर पेड़ से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहीं क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में लिया। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रविवार को दिबियापुर से एक ऑटो पर सवार होकर चार लोग बिधूना आ रहे थे। ऑटो में चालक समेत पांच लोग थे।
जिसमें एरवाकटरा क्षेत्र के गांव पखनगोई निवासी मुकेश कुमार (55) व एक अन्य के अलावा कस्बा बिधूना के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी अशोक (35) व उनका पुत्र अंश (13) शामिल रहे। तेज रफ्तार ऑटो रामगढ़-बिधूना मार्ग पर भसोरा पुल के पास सुंदरपुर मोड पर पहुंचा, तभी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन
हादसे में पखनगोई निवासी मुकेश व एक अन्य युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई। वहीं, आंबेडकर नगर निवासी अशोक व उनका पुत्र अंश घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। इससे पहले ऑटो चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना भिजवाया। इसके बाद शवों को अस्पताल में रखवाया।
उधर, सीएचसी में डॉक्टर ने घायल पिता-पुत्र का उपचार किया। गंभीर हालत में अशोक को सैफई रेफर कर दिया गया। पुत्र अंश को घर भेज दिया गया। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि ऑटो पेड़ से टकराया है। दो की मौत हुई है।
एरवाकटरा के पखनगोई निवासी मुकेश कुमार की पहचान हुई है। जबकि दूसरे मृतक युवक की पहचान कराई जा रही है। ऑटो को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश चल रही है।
ऑटो चालक था नशे में
घायल अशोक कुमार ने बताया कि पुत्र अंश तैयापुर नवोदय विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। अंश को स्कूल से लेकर दिबियापुर से ऑटो में बैठकर वह बिधूना आ रहे थे। ऑटो चालक नशे में था। तेज गति से ऑटो चलाकर चालक ने पेड़ में टक्कर मार दी।
भांजी की शादी से लौट रहे थे मुकेश
हादसे की सूचना पर मृतक मुकेश के भतीजे सचिन व गोलू मौके पर पहुंचे। दोनों ने बताया कि चाचा मुकेश बुआ नंदा के घर देवीपुर सिकंदरा कानपुर देहात गए थे। जहां शनिवार को उनकी भांजी माया की शादी हुई थी। शादी संपन्न होने के बाद मुकेश रविवार को घर लौट रहे थे। जहां यह हादसा हो गया।