{"_id":"61f9812ffb926854282d886f","slug":"auriya-news-auraiya-news-knp6783559123","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के 32 हजार विद्यार्थियों को नसीब नहीं हुए जूते-जर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के 32 हजार विद्यार्थियों को नसीब नहीं हुए जूते-जर्सी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सर्दी लगभग बीतने पर है। मगर अभी तक 32 हजार छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म, जूता-मोजा और स्वेटर का इंतजार है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शासन को तीन बार इन बच्चों के अभिभावकों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबरों की डिटेल भेजी जा चुकी है लेकिन अभी भी गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी है। यही कारण है कि अभी तक इन चीजों के लिए धनराशि अभिभावकों के खातों में नहीं पहुंची है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से यूनिफार्म, जूता-मोजा और स्वेटर की धनराशि की धनराशि इस बार सीधे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में भेजी जा रही है। विभाग की ओर से शासन को अभिभावकों के बैंक डिटेल के लिए पासबुक, आधार कार्ड और मोबाइल नंबरों की डिटेल भेजी गई थी। लेकिन
बड़ी संख्या में डिटेल में गड़बड़ी सामने आई।
इस कारण अभिभावकों के खातों में धनराशि नहीं पहुंच सकी। इन गड़बड़ियों को दूर कराने के लिए विभाग ने तीन बार डिटेल अपडेट करके शासन को भेजी लेकिन अभी भी 32 हजार अभिभावकों के खातों में धनराशि नहीं पहुंच पाई है। जानकारी करने पर इन्हें बताया जा रहा है कि खातों या फिर आधार कार्ड की जानकारी में गड़बड़ी के कारण समस्या आ रही है। अब शासन ने पोर्टल ही बंद कर दिया है।