फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   AURIYA NEWS

11 संक्रमित हुए ठीक, 27 नए मिले

Sun, 11 Oct 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
AURIYA NEWS
औरैया। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में 27 कोरोना पॉजिटिव मिले। 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी तक जिले में 2531 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 2243 स्वस्थ हो चुके हैं। 31 लोगों की जान जा चुकी है। अब एक्टिव केस 257 हैं। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण में गिरावट देखने को मिल रही है। इसी तरह अधिकारी व क्षेत्र की जनता संक्रमण के प्रति जागरूक रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 48530 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 46207 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रहीं हैं। सैफई लैब से 821 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में ट्र-नेट के 1829, एंटीजन के 40409 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को तीन नए हॉटस्पॉट बनाए गए। जबकि सात हॉटस्पॉट क्षेत्रों को मुक्त किया गया है। जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 94 हो गई है। उन्होंने बताया कि एल-वन कोविड केयर सेंटर 11, एल-टू कोविड केयर सेंटर 100 शय्यायुक्त चिचौली अस्पताल में एक संक्रमित मरीज को भर्ती किया गया है। जिले में 225 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाग्यनगर ब्लॉक क्षेत्र में सीआईएसएफ एनटीपीसी दिबियापुर में चार, गेल गांव दिबियापुर में दो, एनटीपीसी के सामने दिबियापुर में एक, नसीराबाद गांव में एक, सदर ब्लॉक के खानपुर गांव में चार, लोहियापुर में एक, पुरवा रहट में एक, शहर के मोहल्ला नरायनपुर में एक, प्रेमानंद आश्रम के पास एक, बिधूना ब्लॉक क्षेत्र में दिबियापुर रोड बिधूना तिराहा के पास एक, बारा देवी बिधूना में एक, सूरजपुर गांव में एक, ऐरवाकटरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव ऐरवा टीकुर में एक, उमरैन में एक, सहार ब्लॉक के गांव किचईयापुर में दो अछल्दा ब्लॉक क्षेत्र के गांव पुरवा थाना में एक, इमलिया में एक संक्रमित मरीज मिला है। साथ ही दो संक्रमित मरीज और हैं। इनका पता स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed