फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auriya news

Auraiya News: रजबहा की खंदी फटने से सैकड़ो बीघा फसल जलमग्न

Sat, 28 Feb 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
auriya news
फोटो-5-खंदी फटने से फसलों में भरा पानी।संवाद
अछल्दा। अचानक नहर में जलस्तर बढ़ने से बृहस्पतिवार रात रजबहा में पानी बढ़ गया। इससे रजबहा की पटरी में खंदी फट गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि रजबहा के पास से निकली सड़क के ऊपर से पानी निकलकर किसानों की सैकड़ों बीघा खेतों की फसलों में भर गया। जानकारी पर सिंचाई विभाग ने पानी बंद कर खंदी बंधवाई। क्षेत्रीय लेखपाल ने फसल में हुए नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

घसारा से निचली गंग नहर से निकले बूढ़ादाना रजबहा में पसैया गांव के पास खंदी फटने से 24 किसानों की सैकड़ों बीघा सरसों व गेहूं फसल जलमग्न हो गई। सुबह ग्रामीणों को जानकारी होने पर सिचाई विभाग को सूचना दी गई। सुबह पांच बजे रजबहा का पानी बंद करवाकर ठेकेदार द्वारा खंदी को बंद करवाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल अजीत कुमार ने जलमग्न हुईं फसलों का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजी। किसानों ने बताया कि मौजूदा समय में सरसों की फसल पूरी तरह तैयार है जबकि गेहूं फसल में भी बाल निकल रही है। ऐसे में पानी भरने से फसल सड़ने व जमीन में गिरकर नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। इससे उन लोगों को लाखों क्विंटल अनाज का नुकसान हो सकता है। किसानों से जिला प्रशासन व सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि नहर का जलस्तर बढ़ने से रजबहा में पानी बढ़ गया था। सूचना मिलते ही खंदी बंद करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed