फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Yamuna bridge road damaged

औरैयाः यमुना पुल की सड़क क्षतिग्रस्त

Sun, 02 Oct 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Yamuna bridge road damaged
औरैया। शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल की सड़क क्षतिग्रस्त होने से पुल की सतह के सरिये दिखने लगे हैं। सड़क जर्जर होने से ज्वाइंटर के बीच बढ़ रही दूरी दो पहिया वाहन चालकों के लिए समस्या बन रही है।
विज्ञापन

यमुना नदी पुल के रास्ते जालौन चौराहे होते हुए बिलराया-पनवाड़ी मार्ग निकला है। इस मार्ग से प्रतिदिन गिट्टी, मौरंग लदे सैकड़ों भारी वाहनों का आवागमन होता है। इनमें अधिकांश वाहन ओवरलोड होते हैं। ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने के लिए देवकली चौकी पर एआरटीओ की भी निगहबानी रहती है।
विज्ञापन

बावजूद ओवरलोडिंग पर लगाम नहीं लग पा रही है। ओवरलोडिंग के कारण यमुना पुल पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं व मुख्य सतह के सरिये बाहर निकल आए हैं। इन गड्ढों में ओवरलोड वाहनों के पहियों के जाते ही उनके सरिये टूटने लगे हैं। सड़क भी जर्जर हो चुकी है। पुल में लगे ज्वाइंटरों के बीच की दूरी बढ़ने से सड़क पर हुए आड़े तिरछे गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी अभिषेक यादव ने कहा कि लगभग एक माह पहले ही पुल की स्थिति का निरीक्षण कराने के लिए इंजीनियरों की टीम बुलाई गई थी। उनकी ओर से रिपोर्ट दी गई है। पुल की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर जल्द शासन को भेजा जाएगा। संस्तुति होने पर मरम्मत का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed