फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya, Will be able to see Lord Kamtanath in three hours

औरैयाः तीन घंटे में कर सकेंगे भगवान कामतानाथ के दर्शन

Fri, 15 Jul 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Auraiya, Will be able to see Lord Kamtanath in three hours
मिहौली के पास चढने के लिए बना हाईवे। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इससे बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, जालौन के अलावा दिल्ली जाने के लिए जनपद के लोगों का सफर सुगम होगा। अभी तक औरैया के लोगों को चित्रकूट धाम पहुंचने के लिए करीब छह घंटे लगते थे, मगर अब यह सफर तीन घंटे में पूरा कर सकेंगे। दिल्ली जाने के लिए भी करीब एक घंटे की बजट होगी।
विज्ञापन

चित्रकूट के भरतकूप से शुरू होकर इटावा जिले के कुदरैल तक बने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके साथ ही औरैया जिले के लोगों के लिए चित्रकूट में भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए रास्ता सुगम हो जाएगा। अभी औरैया से चित्रकूट तक की छह घंटे में पूरी होने वाली यात्रा आधे समय में पूरी की जा सकेगी। औरैया जिले से भी प्रतिमाह सैकड़ों लोग कामतानाथ दर्शन एवं कामदगिरी परिक्रमा के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

औरैया निवासी अजय सक्सेना बताते हैं कि औरैया से चित्रकूट जाने के लिए औरैया से हमीरपुर, बांदा होते हुए जाना पड़ता है। रास्ता तो लगभग 250 किलोमीटर का है, लेकिन खराब होने के कारण लगभग छह घंटे का समय लग जाता है। अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से यह रास्ता सुगम हो जाएगा। इसके साथ ही औरैया से भरतकूप होते हुए भगवान कामतानाथ के दर्शन करने तक की दूरी भी कम हो जाएगी। अब औरैया से चित्रकूट तक पहुंचने में लगभग आधा समय लगेगा। औरैया के तीर्थयात्री मिहौली से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया समेत सात जिलों को मिलेगा लाभ
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड क्षेत्र को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे एवं यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से राजधानी दिल्ली से जोड़ेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, झांसी इलाहाबाद राष्ट्रीय मार्ग संख्या 35 भरतकूप के पास जिला चित्रकूट से शुरू होकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गांव कुदरैल के पास जिला इटावा तक 296.070 किलोमीटर लंबा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर औरैया के साथ इटावा, चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन जिले पड़ेंगे।

अभी चार लेन का बना है एक्सप्रेसवे
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे चार लेन चौड़ा बना है। यह बाद में छह लेन तक का बनाया जाना प्रस्तावित है। बागेन, केन, श्यामा, चंदावल, बिरमा, यमुना, बेतवा एवं सेंगर नदियों से होकर एक्सप्रेसवे गुजरा है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मिहौली के पास बना टोल। संवाद

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मिहौली के पास बना टोल। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed