फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Water in Yamuna rising rapidly, water level reached 107.34 meters

औरैया : तेजी से बढ़ रहा यमुना में पानी, जल स्तर 107.34 मीटर पहुंचा

Wed, 27 Jul 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Water in Yamuna rising rapidly, water level reached 107.34 meters
फोटो27एयूआरपी 21- यमुना नदी के बढ़ रहे जल स्तर में डूबता राम झरोखा। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। राजस्थान के कोटा बैराज से छोड़े गए पानी और पिछले दिनों हुई बारिश ने यमुना नदी में जलस्तर बढ़ा दिया है। बुधवार शाम चार बजे तक जलस्तर 107.34 मीटर पहुंच गया। तेजी से बढ़ रहे पानी के मद्देनजर प्रशासन ने यमुना किनारे बसे गांवों के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। कुछ स्थानों पर लोग सुरक्षित ठिकाना तलाशने लगे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जलस्तर बढ़ने से शेरगढ़ घाट पर अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने वालों के बैठने के लिए बना रामझरोखा आधे से अधिक पानी में डूब गया। यमुना नदी किनारे बने टीलों की मिट्टी कटकर बहने लगी है।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे पानी को लेकर केंद्रीय जल आयोग विभाग पल-पल निगरानी में लगा है। केंद्रीय जल आयोग कर्मचारियों के अनुसार कोटा बैराज से आ रहे पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। अभी और पानी बढ़ने की संभावना है। यमुना में बढ़ रहे पानी के मद्देनजर जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी सक्रियता बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना में उफान आने पर गूंज, जुहीखा, अस्ता, फरिहा, असेवा, असेवटा, कैथौली, बड़ैरा, गौहानी कलां, सडऱापुर, छोटी गूंज, सिकरोड़ी आदि गांवों में पानी तबाही मचाता है। इस कारण अभी से कुछ गांवों के लोग सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने लगे हैं। बुधवार को बाबरपुर रोड पर इटावा सीमा से जुड़े गांव हरौली का एक परिवार अपना सामान ऑटो से लेकर जाता हुआ नजर आया। पूछने पर परिवार के अनिल ने बताया कि यमुना में बढ़ रहे पानी को देखकर सामान बाबरपुर लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed