{"_id":"62e184528cd7121fa211bacf","slug":"auraiya-two-ration-shops-suspended-for-irregularities-in-ration-distribution-auraiya-news-knp7098405177","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: राशन वितरण में अनियमितता पर दो दुकानें निलंबित, लोगों ने सांसद से की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: राशन वितरण में अनियमितता पर दो दुकानें निलंबित, लोगों ने सांसद से की थी शिकायत
Thu, 28 Jul 2022 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:39 AM IST
सार
अछल्दा ब्लॉक के घसारा गांव में राशन वितरण में अनियमितता को लेकर अछल्दा विकास खंड के गांव घसारा में दो दुकानें निलंबित कर दी गईं। बता दें कि इटावा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया से लोगों ने शिकायत की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में राशन वितरण में अनियमितता और समय से कार्डधारकों को राशन न देने की शिकायतें जांच में सही पाई गईं। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने अछल्दा ब्लाक की ग्राम पंचायत घसारा की राशन की दो दुकानें निलंबित कर दी हैं।
विज्ञापन
अछल्दा ब्लॉक के घसारा गांव के ग्रामीणों की शिकायत थी कि कोटेदार समय से राशन नहीं बांटती। साथ ही घटतौली भी करती है। इसी बीच गांव में इटावा लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया की चौपाल लगी। चौपाल में सांसद के सामने गांव के लोगों ने इस समस्या को रखा।
विज्ञापन
कार्डधारकों और ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद ने डीएसओ को जांच के आदेश दिए थे। कोटेदारों की जांच पूर्ति निरीक्षक रामराज ने की। कोटेदार सूर्या देवी और कुसमा देवी के खिलाफ की गईं शिकायतें सही मिलीं। रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी देवमणी मिश्रा के पास पहुंची तो दोनों की दुकानें निलंबित करने का आदेश दे दिया। पूर्ति अधिकारी ने कहा अनियमितता बरतने वाले कोटेदारों को नहीं बक्शा जाएगा।
विज्ञापन