फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Traumatic death of guard after being hit by goods train, accident happened while crossing track

औरैया: मालगाड़ी की चपेट में आकर गार्ड की दर्दनाक मौत, ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

Sun, 04 Jul 2021 01:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 04 Jul 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Traumatic death of guard after being hit by goods train, accident happened while crossing track
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
औरैया के अछल्दा में डीएफसी रेलवे ट्रेक पर मेमो देने जा रहे गार्ड की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची  और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हादसे की जानकरी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। डीएफसी रेलवे ट्रेक पर सुबह 8 बजे  करीब न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी टूंडला से कानपुर की ओर जा रही थी। मालगाड़ी के ब्रेक में तकनीकी खराबी आ गई।
विज्ञापन


जिस पर गार्ड ने ट्रेन चालक को सूचना देकर मालगाड़ी को न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोक लिया। मालगाड़ी में आई तकनीकी खराबी का मेमो देने के लिए वह अप रेलवे ट्रेक पार कर रहा था उसी समय अप रेलवे ट्रेक पर मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी ने हॉर्न दिया लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाते तबतक मालगाड़ी के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को देख रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी अछल्दा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मिले आईडी कार्ड के आधार पर गार्ड की शिनाख्त प्रिंस रोशन पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव/थाना बाबू टोला विहार के रूप में की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed