{"_id":"603292e78ebc3ee94a2b56f9","slug":"auraiya-three-hungry-bovines-died-in-pothi-goshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: पौथी गोशाला में भूखे तीन गोवंशों की मौत, प्रशासन ने कहा चारे का पर्याप्त बंदोबस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: पौथी गोशाला में भूखे तीन गोवंशों की मौत, प्रशासन ने कहा चारे का पर्याप्त बंदोबस्त
Sun, 21 Feb 2021 11:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
गोशाला में गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
औरैया के सहायल में सहार ब्लाक की ग्राम पंचायत पौथी में बनी गोशाला में भूख से दो दिन में तीन गोवंशों की मौत हो गई है। प्रशासन का ककहना है कि गोशालाओं में पर्याप्त बंदोबस्त है लेकिन संबंधित कर्मी इसमें लापरवाही बरत रहे हैं।
पौथी में जिला प्रशासन ने अस्थायी गोशाला बनवाई है। रविवार को यहां तीन गोवंशों के शव पड़े नजर आए। गायों के लिए चारा और पानी के इंतजाम भी नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां आएदिन गोवंशों की मौत हो रही हैं।
पौथी गोशाला में 69 मवेशियों के होने का उल्लेख रजिस्टर में है, लेकिन 35 गोवंश ही मिले। गोशाला में सेवादार नहीं है। सोलर लाइट भी खराब पड़ी है। चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे होने से गोवंश बीमार हो रहे हैं। ग्राम प्रधान भारत सिंह यादव ने कहा कि गोशाला से उनका कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
पंचायत सचिव नितेश कुमार ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि गोशाला में मृत गोवंशों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिली है, मौके पर अधिकारियों को भेजकर जांच करवाई जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।