फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: There was a cry of lightning even on Bakrid

औरैयाः बकरीद पर भी रहा बिजली का रोना

Sun, 10 Jul 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: There was a cry of lightning even on Bakrid
औरैया। शहरी क्षेत्र में बिजली की समस्या आम बात हो गई है। जरा सा मौसम खराब होने पर कई घंटों के लिए बिजली गुल हो जाती है। त्योहार पर भी सीएम के 24 घंटे आपूर्ति आदेश के बाद भी बिजली गायब रहना विभाग पर सवालिया निशान है। सुबह सात से शाम चार बजे बीच कई बार बिजली की आवाजाही से कुल तीन घंटे बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

वर्तमान समय में ब्रह्मनगर, तिलक नगर, नरायनपुर सहित शहर के 25 वार्डों में औरैया सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति हो रही है। रविवार को बकरीद के त्योहार के चलते 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री के विशेष आदेश थे। बावजूद इसके रविवार दिन में भी लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। सुबह सात बजे से शाम चार बजे के बीच करीब तीन घंटे बिजली की जमकर कटौती की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों से मामले की बात की गई तो बताया कि फाल्ट के कारण कटौती की गई। विद्युत विभाग बिजली कटौती की बात पर फाल्ट शब्द जोड़ कर अपना उल्लू सीधा कर लेता है। ब्रह्मनगर निवासी प्रदीप शुक्ला बताते हैं कि क्षेत्र के लोगों को कभी भी नियमित बिजली नहीं मिली है। खासकर त्योहार में तो बिजली गुल रहना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष की बात करें तो त्योहार पर बिजली मिली ही नहीं है। विभाग को इस ओर पहल करनी चाहिए।
तिलक नगर निवासी नंदन कुमार कहते हैं कि जरा सा मौसम खराब होने पर नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में कई दिनों तक के लिए बिजली गुल हो जाती है।
इस दिशा में आज तक सकारात्मक पहल नहीं हुई है। नेता व अधिकारी सिर्फ आश्वासन से काम चलाते रहते हैं। जेई सुभाष यादव ने कहा कि कहीं पर केबल जलने तो कहीं फाल्ट होने के कारण सही करते वक्त बिजली शटडाउन लिया गया होगा। लोड ज्यादा होनेे के कारण मजबूरन शटडाउन लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed