फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Theft in school, shop and house in one night

औरैयाः एक ही रात स्कूल, दुकान और घर में चोरी

Sun, 24 Jul 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Theft in school, shop and house in one night
स्कूल में टूटी पड़ी अलमारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
ककोर। जिला मुख्यालय से कुछ दूर स्थित ककोर व उसके आसपास क्षेत्र में शुक्रवार रात को चोरों ने एक स्कूल, दुकान व एक घर को निशाना बनाकर नकदी, जेवर समेत कीमती सामान पार कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककोर व उसके आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने तीन स्थानों पर धावा बोला। सबसे पहले चोरों ने पेट्रोल पंप के सामने स्थित बाल-विकास मंदिर के मेनगेट की कुंडी काटकर कार्यालय में रखे तीन गैस सिलिंडर, दो बैटरियां, दो पंखे, टूल किट, स्टेपनी व अलमारी में रखे पांच हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने स्कूल से सात सौ मीटर दूर कढ़ोरे का पुर्वा गांव के बाहर बने विमला देवी के घर को निशाना बनाया। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमकी, साड़ियां समेत 10 हजार की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने कुछ दूर स्थित बीनू यादव की परचून की दुकान का ताला तोड़ा और 20 हजार का सामान व पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व दिबियापुर थाना पुलिस ने पूछताछ कर जांच-पड़ताल की। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि जल्द चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed