फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: The roads became dilapidated in the rain, problem

औरैयाः बारिश में जर्जर हो गईं सड़कें, दिक्कत

Mon, 22 Aug 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: The roads became dilapidated in the rain, problem
जलभराव व गड्ढों में तब्दील औरैया-दिबियापुर रोड। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। बारिश में शहर के मार्गों, राजमार्ग व ग्रामीण अंचलों के संपर्क मार्ग जर्जर और खस्ताहाल हो चुके हैं। इन सड़कों पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो रहा है। इनमें से कई सड़कें ऐसी हैं जो अक्टूबर, नवंबर माह में गड्ढामुक्त की गई थीं। आठ माह गुजरते ही उनकी हालात पहले जैसी ही हो गई है। अब लोक निर्माण विभाग विभाग इन बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने के लिए गड्ढों में मिट्टी डालकर सिर्फ खानापूरी कर रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों को दुरुस्त करने के लिए ढाई करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे थे। उसमें मात्र 60 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है, अब इन सड़कों की जल्द ही हालत सुधरेगी। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने कहा कि बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग व निर्माण खंड दिबियापुर को 60 लाख रुपये का बजट प्राप्त हो चुका है। इससे राजमार्ग, तहसील व ब्लॉक को जोड़ने वाले मार्गों को दुरुस्त करने में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

सीन -1 शहर के औरैया-दिबियापुर रोड पर द्विवेदी गेस्ट हाउस के पास मुख्यमार्ग की सड़क पर कई गड्ढे हो गए हैं। सड़क किनारे जलनिकासी न होने से बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। इस कारण काफी दूर तक गिट्टी भी उखड़ गई है और लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन - 2 - बारिश में कस्बा खानपुर संपर्क मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे खानपुर के बाशिंदों के साथ-साथ देवकली मंदिर, मंगलाकाली मंदिर व जालौन जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। करीब चार किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग पर 50 से अधिक स्थानों पर गड्ढे हैं।
दिबियापुर रोड पर जलभराव की समस्या नासूर बन चुकी है। मुख्यमंत्री पोर्टल, जिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को लिखित व मौखिक रुप से अवगत करा चुके हैं, लेकिन सड़क की बदहाली दूर नहीं हो पा रही है। - राम दुलारे त्रिपाठी, दुकानदार

खानपुर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आए दिन दोपहिया वाहन सवार इस मार्ग पर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी इस मार्ग से होकर गुजरते हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। - रियाजुद्दीन, नरायनपुर

गड्ढों में तब्दील खानपुर संपर्क मार्ग। संवाद

गड्ढों में तब्दील खानपुर संपर्क मार्ग। संवाद- फोटो : AURAIYA

 राम दुलारे त्रिपाठी

राम दुलारे त्रिपाठी- फोटो : AURAIYA

रियाजुद्दीन

रियाजुद्दीन- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed