फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: The dilapidated road not built for 20 years

औरैयाः 20 साल से नहीं बनी जर्जर सड़क

Sun, 10 Jul 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: The dilapidated road not built for 20 years
गांव के अंदर जर्जर सड़क पर भरा गंदा पानी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर से सटे गांव समरथपुर के ग्रामीण एक दशक से जलभराव और जर्जर सड़क के साथ ही गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यही नहीं गांव के अंदर की सड़क पिछले 20 सालों से नहीं बनाई गई। इससे लगभग 40 घरों के लोगों को पानी व गंदगी से पटी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। इससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

करीब 1200 की आबादी वाले समरथपुर के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने जिला प्रशासन से लेकर ग्राम प्रधान तक सभी से शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद आज तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें गंदगी के चलते मच्छरों, सड़ांध आदि से भी दो चार होना पड़ता है। बीमारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। रविवार को गांव समरथपुर की पड़ताल में जगह-जगह समस्याएं दिखीं।
विज्ञापन

प्रधान के पति विनीत कुमार ने बताया कि गांव में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। एक साल पहले नाला पास कराया था पर आज तक नहीं बन सका है। पिछले कार्यकाल में सड़क क्यों नहीं बनाई गई यह बता पाना मुश्किल है। इस बार प्रधान निधि से सड़क का इस्टीमेट एक माह पहले ही बना है। जल्द निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा। गंदगी को लेकर सचिव को जानकारी दी है। जल्द ही साफ-सफाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़ांध से घर में बैठना भी मुश्किल
घर के सामने स्थित प्लाट में गंदा पानी भरे होने से मच्छरों की गंभीर समस्या है। यही नहीं गंदे पानी से उठती सड़ांध के कारण बाहर के कमरे में बैठना दूभर है। हमेशा खिड़की-दरवाजे बंद रखने पड़ते हैं। आवारा जानवर भी गंदगी फैलाते हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। बरसात में स्थिति और भी असहनीय हो जाती है।

जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोग
गांव स्थित सड़क पर पिछले 20 सालों से जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। कई बार बीडीओ से लेकर ग्राम प्रधान तक से गुहार लगाई पर स्थिति जस की तस है। इस सड़क से होकर लगभग तीन दर्जन घरों के लोगों का आवागमन है। सभी सड़क पर भरे गंदे पानी से होकर निकलने के लिए मजबूर हैं।

 प्लाट पर भरा गंदा पानी व वहां मौजूद सूअर। संवाद

प्लाट पर भरा गंदा पानी व वहां मौजूद सूअर। संवाद- फोटो : AURAIYA

 पक्की सड़क पर भरा पानी। संवाद

पक्की सड़क पर भरा पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA

योगेंद्र प्रताप

योगेंद्र प्रताप - फोटो : AURAIYA

 राजा सिंह

राजा सिंह- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed