{"_id":"62cb1fc37cba70106a2fcb8e","slug":"auraiya-teenager-s-body-found-hanging-on-a-noose-auraiya-news-knp706882896","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
घटना के बाद गमगीन बैठीं परिवार की महिलाएं। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अयाना। क्षेत्र के बीझलपुर में रविवार दोपहर गांव के बाहर चिरौल के पेड़ पर 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे पर लटकता मिला। पुलिस अधीक्षक व सीओ अजीतमल ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीझलपुर निवासी राधेश्याम की छोटी बेटी साधना (16) का शव रविवार दोपहर खेतों पर बकरी चराने गए सौतेले भाई पप्पू ने मखलू पांडेय के खेत में खड़े चिरौल के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकता देखा। सौतेले भाई ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया। साधना की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां महेश्वरी व भाई पिंटू रो-रो कर बेहाल है।
मृतिका के भाई महाराज ने बताया कि मृतिका कक्षा पांच की छात्रा थी। शनिवार को गांव निवासी अमर सिंह की बेटी संजू की शादी थी। रविवार को परिजन उसकी विदाई समारोह में शामिल होने गए थे। पुलिस अधीक्षक चारु निगम, सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार व थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल व पूछताछ की।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पिता ने तय कर दी थी शादी, बालिग होने का था इंतजार
साधना के पिता राधेश्याम ने बताया कि साधना की शादी बड़ा अजुआपुर में एक वर्ष पहले तय की थी। जहां बेटी के बालिग हो जाने पर शादी कराने की बात हुई थी। जिसके बाद से बेटी शादी को लेकर दबाब बनाती थी। वह बेटी के बालिग होने का इंतजार कर रहे थे। जहां रविवार को बेटी का शव पेड़ से लटका मिला। बेटी की मौत से उसके हाथ पीले करने के अरमान भी धुल गए।
पेड़ की ऊंचाई मापने के दिए आदेश
पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने घटना स्थल पर पहुंच कर फंदे की ऊंचाई देखी। टहनी की ऊंचाई करीब 18 फीट होने व पुलिस के मौजूदगी के बिना परिजनों के शव उतार लेने पर पुलिस अधीक्षक में जमीन से पेड़ की टहनी की माप लेने के निर्देश दिए हैं।

पुत्री की मौत पर रोता वृद्ध पिता व भाई। संवाद- फोटो : AURAIYA

मौके पर जांच पड़ताल करतीं एसपी चारू निगम। संवाद- फोटो : AURAIYA