फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Student's body found hanging in hospital

औरैया: अस्पताल में लटका मिला छात्र का शव, परिजनों बोले सुबह स्कूल जाने के बाद नहीं लौटा, हत्या का आरोप

Sun, 21 Feb 2021 01:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Student's body found hanging in hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फांसी का फंदा
औरैया के नंदपुर निवासी छात्र का शव शनिवार रात पीएचसी में जंगले पर फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने छात्र की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने जाम लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्हाेंने शव नहीं उतारने दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पुरवासुजान के निकटवर्ती ग्राम नंदपुर निवासी अरविंद राजपूत उर्फ छोटे का 15 वर्षीय पुत्र सोनू शिवपुरी स्थित आर एस इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र था । वह शनिवार की सुबह पढ़ने गया था। दोपहर को छुट्टी के बाद देरशाम तक भी घर वापस न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


रात में सोनू का शव गांव के बाहर बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुनारी के एक जंगले से फंदे पर लटका हुआ एक ग्रामीण ने देखा। शव शर्ट से बंधा हुआ था। सूचना मिलते ही परिजन व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित परिजनों समेत ग्रामीणों ने पुलिस को शव देर रात खबर लिखे जाने तक नहीं उतारने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता अरविंद राजपूत ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया गया है। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक  मुकेश प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे और परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed