फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Soon farmers will be able to sit at home with Khatauni, even khasara

औरैयाः जल्द ही खतौनी संग खसरा भी घर बैठे पाएंगे किसान

Sun, 04 Sep 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Soon farmers will be able to sit at home with Khatauni, even  khasara
औरैया। खसरा की प्रति लेने के लिए भी किसानों को तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। किसान जल्द ही घर बैठे भूलेख पोर्टल के माध्यम से खसरा निकाल सकेंगे। हालांकि अभी फीडिंग पूरी न होने से यह लाभ पाने के लिए किसानों को इंतजार करना पड़ेगा। अगस्त माह तक यह कार्य पूरा होना था, लेकिन लेखपालों की उदासीनता से यह काम अभी अधूरा है।
विज्ञापन

जिले की तीन तहसीलों की 477 ग्राम पंचायतों में 855 राजस्व गांव हैं। इसमें तीन लाख पंजीकृत किसान हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, जमीन क्रय-विक्रय आदि में खसरा और खतौनी की जरूरत पड़ती है। इसके लिए पहले किसानों को कई बार तहसील का चक्कर लगाना पड़ता था।
विज्ञापन

इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड़ता था। तीन से चार साल पूर्व शासन ने खतौनी को ऑनलाइन कर दिया। एक साल पूर्व खसरा भी ऑनलाइन किया गया। इसके बावजूद कई किसानों की जमीन के अभिलेखों को विभागीय पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे किसान अब तक योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। यह फीडिंग अगस्त माह में पूरी होनी थी, पर 100 से अधिक राजस्व ग्राम पंचायतों के अभिलेख ऑनलाइन नहीं हो सके हैं। एडीएम वित्त रेखा एस. चौहान ने कहा कि भूलेख पोर्टल पर 85 प्रतिशत तक फीडिंग पूरी हो चुकी है। बचा हुआ कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बाद किसान घर बैठे खसरा भूलेख पोर्टल के माध्यम से निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed