{"_id":"65317127e8241c8ec80cb828","slug":"auraiya-selected-in-jrd-tata-memorial-awards-auraiya-news-c-211-1-aur1001-4286-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड्स में औरैया का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड्स में औरैया का हुआ चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। दिल्ली में 18 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे 7वें जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड्स के लिए हाई-फोकस लार्ज स्टेटस-मॉडरेट वेल्थ लेवल श्रेणी के तहत औरैया को बस्ती के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले के रूप में चयनित किया गया है। जिले को सम्मानित करने के लिए संस्था की ओर से पत्र भेजा गया है।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश को पॉपूलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएफआई) की ओर से प्राप्त आमंत्रण पत्र में बताया है कि 18 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे सातवें जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड्स और ओरेशन समारोह में जनपद औरैया को चयनित किया गया है।
जनपद में विकास और प्रजनन स्वास्थ्य कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में अनुकरणीय प्रयासों के लिए इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि जिले का चयन सराहनीय है। इसमें सभी की सहभागिता शामिल है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दो आरोपियों पर डिस्टि्रक्ट मजिस्ट्रेट ने की जिला बदर की कार्रवाई
औरैया। डिस्टि्रक्ट मजिस्ट्रेट नेहा प्रकाश ने गुरुवार को गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जिला बदर करने का फरमान जारी किया है। जिला बदर किए गए अपराधियों में जय प्रकाश उर्फ पम्मू निवासी सिखरना व भारत सिंह निवासी असेनी थाना दिबियापुर शामिल हैं। इन दोनों अपराधियों पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। डिस्टि्रक्ट मजिस्ट्रेट ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम को निष्कासन अवधि के दौरान इन पर कड़ी नजर रखने व जनपद की सीमा में छह माह तक प्रवेश न करने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। (संवाद)