फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: School going teacher dies in road accident

औरैयाः स्कूल जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत

Tue, 06 Sep 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: School going teacher dies in road accident
नेहा की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। शिक्षक दिवस पर स्कूल में बच्चों के साथ खुशियां मनाने जा रहीं प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका को सड़क पार करते समय अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के उमरी निवासी नेहा मिश्रा (24) पुत्री घनश्याम मिश्रा रामनगर स्थित मां दुर्गे विद्या मंदिर में शिक्षिका थीं। सोमवार सुबह वह पैदल स्कूल जा रही थीं, जब वह उमरी मोड़ पहुंचकर बेला-दिबियापुर मार्ग पार करने लगीं तभी तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़े और स्कूल प्रबंधन को सूचना दी।
विज्ञापन

तुरंत साथी शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए और घायल शिक्षिका को दिबियापुर सीएचसी ले गए, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताते हैं कि ऑटो चालक अपने बेटे को छोड़ने के लिए दिबियापुर स्थित एक स्कूल आ रहा था। घटना के वक्त उसका बेटा भी साथ में था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को घर भेजकर चालक को ऑटो समेत हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद अस्पताल में रोते बिलखते शिक्षिका के परिजन। संवाद

घटना के बाद अस्पताल में रोते बिलखते शिक्षिका के परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed