{"_id":"6338980fde614f5b0f0a8eb4","slug":"auraiya-robbery-from-health-worker-on-the-strength-of-firearm-auraiya-news-knp7212052162","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः तमंचे के बल पर स्वास्थ्य कर्मी से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः तमंचे के बल पर स्वास्थ्य कर्मी से लूट
विज्ञापन
अजीतमल। अस्पताल से घर लौट रहे स्वास्थ्य कर्मी से तीन बाइकों पर सवार छह लुटेरों ने तमंचे के बल पर बाइक व अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने राहगीरों के फोन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही है।
अयाना थाना क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर भगवानदास निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह इटावा के एक निजी अस्पताल में कार्य करता है। शुक्रवार रात को वह अस्पताल से घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह मोहारी ओवरब्रिज पर कॉल आने पर बाइक को किनारे रोककर वह फोन पर बातें करने लगा। इसी बीच पीछे से तीन बाइकों पर आए छह नकाबपोश लुटेरों ने तमंचा सटाकर उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद लुटेरों ने उसकी जेब में पड़े छह सौ रुपये, जरूरी कागजात, मोबाइल व बाइक लूटकर इटावा की ओर भाग गए।
पीड़ित ने ओवरब्रिज के नीचे पहुंचकर राहगीर के फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी नीरज यादव ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की है। लुटेरों की तलाश के लिए अनंतराम टोल प्लाजा व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लुटेरों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही लुटेरे पुलिस की हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
हाईवे पेट्रोलिंग पर खड़े किए सवाल
पुलिस विभाग के अधिकारी रात्रि गश्त और हाईवे पेट्रोलिंग को लेकर दम भरते नजर आते हैे। वहीं प्रतिदिन हो रही लूट, चोरी, टप्पेबाजी ने पुलिस के रात्रि गश्त, हाईवे पेट्रोलिंग की सक्रियता पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। शाम ढलते ही चोर, लुटेरे बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं।