फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Patients were worried for two hours for X-ray and investigation

औरैया : एक्सरे व जांच के लिए दो घंटे परेशान रहे मरीज

Thu, 28 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Patients were worried for two hours for X-ray and investigation
फोटो27एयूआरपी-14- शहर के 50 शैया अस्पताल में विरोध जताते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। स्थानांतरण नीति के विरोध में दूसरे दिन बुधवार को भी पैरामेडिकल स्टाफ ने सुबह दो घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में आए मरीजों को एक्सरे, खून की जांच और पर्चेे बनवाने में परेशानी हुई। विरोध प्रदर्शन के बाद कर्मचारी काम पर लौटे तो सेवाएं सुचारु रूप से शुरू हुईं।
विज्ञापन

नियम विरुद्ध किए गए स्थानांतरण और पटल परिवर्तन के विरोध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में बुधवार को पैरामेडिकल स्टाफ ने सुबह आठ बजे से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। 100 शैया, 50 शैया अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी, पीएचसी के पैरामेडिकल स्टाफ ने दो घंटे काम बंद रखा। इससेे स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गईं।
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों को पर्चे बनवाने, जांचें करवाने और दवाइयां लेने के लिए परेशान होना पड़ा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि जिले में कार्यकाल पूरा न होने पर भी स्थानांतरण व पटल परिवर्तन करा पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री अशोक सिंह, सत्यपाल कटियार, संदीप सिंह, अवनीश कुमार, आशा वर्मा, हृदेश गुप्ता, जसवंत, वेदप्रकाश, आदर्श कटियार, कुलदीप कुमार, भगवती शरण, शिवपाल, अजय, आलोक भी मौजूद रहे।

फोटो27एयूआरपी-15- चिचौली स्थित 100 शैया अस्पताल में विरोध जताते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद

फोटो27एयूआरपी-15- चिचौली स्थित 100 शैया अस्पताल में विरोध जताते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed