{"_id":"622dee11ff669a6c8120ddc8","slug":"auraiya-news-youth-dies-after-being-hit-by-darbhanga-express-auraiya-news-knp685368883","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर रानेपुर गांव के पास शनिवार की रात लगभग तीन बजे दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
शिनाख्त न होने पर चिचौली स्थित मोच्युर्री भेज दिया। जहां रविवार दोपहर बाद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर से पहुंचे पिता ने उसकी शिनाख्त अपने बेटे के तौर पर की।
कंचौसी रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर पूर्व की ओर डाउन लाइन पर शनिवार रात एक 45 वर्षीय युवक दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक ने मेमो भेजकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
इधर रविवार दोपहर बाद मंगलपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी बेचे लाल दिबियापुर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बेटे मुकेश (45) के तौर पर की।
बताया कि शनिवार शाम को बेटे का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह घर से कहीं चला गया। रविवार सुबह तक वापस नहीं आया।
उन्हें पता चला कि ट्रेन से हादसा हुआ है, तो वह यहां पहुंचे। दिबियापुर प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि कंचौसी रेलवे स्टेशन क्षेत्र के रानेपुर गांव स्थित खंभा नंबर 1086/32 के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। मृतक की शिनाख्त उसके पिता ने की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।