{"_id":"6253159c23fd5f713e0d15ff","slug":"auraiya-news-vaibhav-s-web-show-guilty-mind-will-rock-on-amazon-prime-auraiya-news-knp6903470153","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 अप्रैल को वैभव का वेब शो गिल्टी माइंड एमेजान प्राइम पर मचाएगा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 अप्रैल को वैभव का वेब शो गिल्टी माइंड एमेजान प्राइम पर मचाएगा धमाल
विज्ञापन
फोटो10एयूआरपी 13- ड्रीम इलेवन एप के लिए विज्ञापन में कार्तिक आर्यन के साथ वैभव (बाएं)। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। नगर की सेवानिवृत्त शिक्षिका पुष्पलता यादव का बेटा वैभव मुंबई में वेब शो की दुनिया में धमाल मचा रहा है। 22 अप्रैल को वैभव का एक और वेब शो गिल्टी माइंड एमेजान प्राइम ऐप पर आन एअर होगा।
सेवानिवृत्त शिक्षिका दिबियापुर में थाने के पीछे संजय नगर में रहतीं हैं। उनके बेटे वैभव यादव ने दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से वर्ष 2009 में नौंवी पास की।
इसके बाद कानपुर के सरस्वती ज्ञान मंदिर से 12वीं तक की पढ़ाई की। वैभव के अनुसार वर्ष 2014 से 2018 तक गाजियाबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग में स्ट्रीट प्ले, स्टेज प्ले होते थे। इसके चलते थिएटर की ओर रुझान होता चला गया। इसमें पारंगत होने के लिए वर्ष 2018 से 2020 तक दिल्ली के मंडी हाउस में प्रशिक्षण लिया।
इसके बाद मुंबई का रुख किया। 2020 से मुंबई में एक्टिंग के साथ एवं कास्टिंग के लिए ऑडीशन लेते हैं। अब तक ड्रीम इलेवन ऐप के लिए एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ एक विज्ञापन किया है।
सोनी लिव एप पर चलो कोई बात नहीं, वेब शो आया। इस वेब शो को 10 में 7.5 रेटिंग मिल चुकी है। अब 22 अप्रैल को एमेजान प्राइम एप पर गिल्टी माइंड आन एअर हो जाएगा।
जबकि हाट स्टार पर वेब शो फियर 1.0 अगले तीन महीने में आन एअर होने की उम्मीद है। वैभव के अनुसार उनके पिता असित कुमार यादव औरैया जिले के कई ब्लाकों में सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी रह चुके हैं।

फोटो10एयूआरपी 14- वैभव यादव। संवाद- फोटो : AURAIYA