{"_id":"6235c459ac1f84285f69a7d2","slug":"auraiya-news-the-bike-fell-in-the-field-due-to-the-collision-of-the-vehicle-the-death-of-the-young-man-auraiya-news-knp6862485100","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से खेत में गिरी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से खेत में गिरी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद थाना क्षेत्र के दयाल नगर के पास तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार सड़क किनारे गेहूं के खेत में जा गिरे। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस की मदद से उन्हें दिबियापुर सीएचसी भेजा। जहां पर एक की मौत हो गई।
कानपुर देहात की शिवली कोतवाली क्षेत्र के मवैया निवासी रिंकू (17) पुत्र सुभाष कठेरिया शुक्रवार को अपने रिश्तेदार राजेश निवासी लखनापुर थाना दिबियापुर के घर आया था। जहां कुछ देर रुकने के बाद वह सोनू पुत्र सुरेश निवासी लखनापुर के साथ बाइक से केशमपुर जा रहा था।
जैसे ये लोग फफूंद थाना क्षेत्र के दयाल नगर के पास पहुंचे, तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार अनियंत्रित होकर बाइक समेत खेत में जा गिरे।
विज्ञापन
दोनों के हेलमेट न लगाने के कारण सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटें आईं। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां इलाज के दौरान रिंकू की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल का इलाज चल रहा है।