फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Teenager dies due to burning under suspicious circumstances

अज्ञात कारणों से जलने से किशोर की मौत

Sun, 20 Mar 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Teenager dies due to burning under suspicious circumstances
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी एक किशोर की रविवार की देर शाम संदिग्ध हालात में जलने से हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए 50 शैया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी नैतिक तिवारी (13) पुत्र कुलदीप तिवारी संदिग्ध हालात में जल गया। घटना के संबंध में अस्पताल में मौजूद ऑटो चालक पिता कुलदीप ने बताया कि घर में भूत प्रेत का चक्कर होने के कारण उनका पुत्र घर के कमरे में अंदर बैठा पढ़ रहा था।
विज्ञापन

रात लगभग नौ बजे अचानक से कमरे से धुआं निकलने लगा। किसी तरह से दरवाजा तोड़कर जब वह लोग अंदर पहुंचे तो पुत्र कुलदीप बुरी तरह से झुलस चुका था। वहीं कमरे में रखी कापी-किताबें भी जल रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पुत्र को लेकर वह 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर अस्पताल की ओर से जब तक पुलिस को सूचना दी जाती। परिजन शव को लेकर घर चले गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed