{"_id":"622e2cd96395c136ef10e80b","slug":"auraiya-news-student-beaten-with-belts-on-the-road-waved-a-gun-auraiya-news-knp6854858165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच रोड में छात्र को बेल्टों से पीटा, लहराया तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच रोड में छात्र को बेल्टों से पीटा, लहराया तमंचा
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अयाना रोड पर एक छात्र को कुछ युवकों ने सरेशाम बेल्टों से पीटा। लोगों ने पीट रहे युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों के हाथ में तमंचा होने पर कोई हिम्मत नहीं जुटा सका।
कस्बा निवासी किसान अशोक पाठक का बेटा अनुज बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने बताया कि वह शनिवार शाम करीब पांच बजे अयाना रोड मुरादगंज स्थित दुकान से कुछ सामान खरीद कर लौट रहा था।
रास्ते में 15 से 20 युवक आए और उसे रोकने का प्रयास करने लगे। नहीं रुकने पर पीछे से पकड़कर युवकों ने उसे गिरा लिया और बीच रोड पर बेल्टों से पीटने लगे। उसके शोर मचाने पर लोग बचाव के लिए आए लेकिन युवकों के हाथों में तमंचे देखकर वह वापस लौट गए।
विज्ञापन
इसके बाद युवक पिता को जान से मारने धमकी देते हुए चले गए। वह घर पहुंचा और मामले की जानकारी परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित ने सात लोगों को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।