{"_id":"623cb4a20713ae6a5d2a5529","slug":"auraiya-news-police-challaned-a-retarded-youth-for-breach-of-peace-auraiya-news-knp687299095","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंद बुद्धि युवक का पुलिस ने शांति भंग में किया चालान।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंद बुद्धि युवक का पुलिस ने शांति भंग में किया चालान।
विज्ञापन
सहायल। क्षेत्र के नथापुर्वा निवासी मंदबुद्धि युवक को गुरुवार को पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।
बुधवार को नथापुर्वा निवासी रामचंद्र के साथ उनके पुत्र मुकेश ने मारपीट कर दी थी। इस पर परिजनों ने मुकेश को जंजीरों से बांध दिया था। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी, तो गांव पहुंची पुलिस को युवक जंजीरों से जकड़ा हुआ मिला।
इस पर पुलिस उसे बंधन मुक्त कराके थाने ले आई। जहां पुलिस को पता चला कि युवक मुकेश बचपन से ही मंदबुद्धि है। वह अक्सर अपने पिता के साथ मारपीट करता है। इसकी शिकायत कई बार रामचंद्र पुलिस से कर चुके हैं।
उसे कई बार समझाया हया पर उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश का शांतिभंग में चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि युवक के मंदबुद्धि होने की जानकारी नहीं है। वह अपने परिजनों के साथ मारपीट करता है। इसलिए उसका शांति भंग में चालान कर दिया गया है।