फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Poisoning, jewelery and cash missing from woman in bus

महिला को जहरखुरानी का शिकार, आभूषण व सामान गायब

Wed, 09 Mar 2022 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Poisoning, jewelery and cash missing from woman in bus
फोटो09एयूआरपी 40- बस में बेहोशी की हालत में सीट पर लेटी पीड़िता संध्या। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। कन्नौज से असेनी दिबियापुर मायके जा रही महिला रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो र्गइं। बस में महिला को अचेत देखकर फोन से परिजनों को जानकारी दी गई। हालांकि पुलिस ने घटना की जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे औरैया डिपो की बस फर्रुखाबाद से औरैया जा रही थी। बस में कन्नौज के कंपिल निवासी संध्या (50) पत्नी विमल कुमार उर्फ पप्पू सवार कंपिल से असेनी स्थित मायके जा रहीं थीं।
विज्ञापन

इस दौरान वह जहरखुरानी का शिकार हो गईं। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि अज्ञात युवक महिला की सीट पर बैठा था, जो उनसे बातें कर रहा था। इससे किसी को भी इसका शक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर युवक सीट पर नहीं था। महिला को बेहोश देखकर अनहोनी की आशंका हुई। इस बीच महिला के पास मौजूद फोन पर परिजनों की काल आ गई। जिससे बात करने पर यात्रियों ने घटना की जानकारी भाई अनिल को दी।

असेनी पहुंचने पर भाई ने उन्हें बस से उतारा। भाई ने बताया कि बहन के बाले, दो अंगूठी, मंगलसूत्र के अलावा नगद पांच हजार रुपये गायब मिले हैं।
दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि उन्हें इस संबंध में न तो जानकारी है और न शिकायती पत्र मिला है। शिकायती पत्र मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed