फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,No allergy, infection and fungal in Jan Aushadhi Kendra

जनऔषधि केंद्र में नहीं एलर्जी, इंफेक्शन व फंगल की दवा

Sat, 02 Apr 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,No allergy, infection and fungal in Jan Aushadhi Kendra
औरैया। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों में नाम मात्र की दवाएं ही उपलब्ध हैं। यहां पर एलर्जी, संक्रमण और फंगल समेत कई बीमारियों की दवा नहीं है। ऐसे में 50 शैया अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीज बाहर से महंगे दामों में दवाएं खरीदने को मजबूर है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की शुरूआत लोगों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। जेनेरिक और ब्रांडेड दवाओं के दामों में जमीन आसमान का अंतर होता है।
विज्ञापन

कई लोगों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं होती कि वह ब्रांडेड दवाएं खरीद सकें, ऐसे लोगों को जेनेरिक दवाएं काफी राहत देती हैं। 50 शैया अस्पताल में शनिवार को 300 से अधिक मरीज इलाज के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी के कुछ डॉक्टरों ने मरीजों को दवाएं अस्पताल व जन औषधि केंद्र की लिखी थी, लेकिन वर्तमान स्थिति में जन औषधि केंद्र पर सेटरिजिन, मेट्रोजिल, फ्लू कोनाजोल समेत अन्य दवाएं नहीं है।
इसलिए मरीजों व उनके तीमारदारों को दवाएं बाहर से महंगे दामों में खरीदनी पड़ रही है। यह सभी दवाएं एलर्जी, मौसमी बुखार, नाक बहने के कारण होनी वाली खुजली को कम करने, दांतों, मसूड़ों, मुंह में संक्रमण, घाव व अल्सर समेत कई बीमारियों में काम आती है।

जन औषधि केंद्र के फार्मासिस्ट जसवेंद्र सिंह ने बताया कि सेटरिजिन, मेट्रोजिल, फ्लूकोनाजोल समेत अन्य दवाएं उपलब्ध नहीं है। पत्र लिखकर उच्चाधिकारियों से दवाओं की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed