{"_id":"6252c61146951171140607ca","slug":"auraiya-news-jewelery-theft-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-auraiya-news-knp69034640","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से चोर ले गए सोने-चांदी के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान से चोर ले गए सोने-चांदी के जेवर
विज्ञापन
फोटो10एयूआरपी 08- मकान बिखरा सामान व खुली अलमारी, जांच करता पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के सेऊपुर रोड स्थित एक माह से बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर समेत एक लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए।
अछल्दा के आदर्श इंटर कॉलेज के पीछे सेऊपुर रोड के पास सुषमा देवी का मकान है। सुषमा ने बताया कि वह इटावा में चाइल्ड केयर का काम करती है। पति से अनबन के बाद वह बेटे के साथ यहां रहती है।
करीब एक माह पहले काम के सिलसिले से वह बेटे के साथ इटावा में जाकर रहने लगी। शनिवार देर शाम गांव के एक व्यक्ति ने मकान के मेन गेट का ताला टूटा व दरवाजा खुला देखकर चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर वह बेटे के साथ यहां पहुंची। उन्होंने बताया कि मकान का ताला, कमरे के दो दरवाजों के कुंडे टूटे हुए थे। सामान बिखरा व अलमारी खुली थी।
अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी हो चुका था। महिला ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।