{"_id":"6227525d29e9984e065d152f","slug":"auraiya-news-injured-youth-dies-during-treatment-auraiya-news-knp6844499177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो-08एयूआरपी-11- मृतक संदीप की फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल। पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाने पहुंचे परिजनों ने युवक के पांच दिन से लापता होने की जानकारी पुलिस को दी है।
सोमवार देर शाम अजीतमल कोतवाली पहुंचे कुलदीप ने पुलिस को अपने भाई संदीप कुमार (34) के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी।
जैसे ही पुलिस को उसने फोटो दिखाई तो पुलिस ने संदीप के एक सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी देते हुए बताया कि वह सैफई में भर्ती है।
परिजन जब सैफई पहुंचे तो उन्हें संदीप की मौत होने की जानकारी मिली। मृतक के भाई ने बताया कि चचेरे भाई बृजेश कुमार की पत्नी की तबियत खराब होने पर संदीप दोनों को लेकर सीएचसी अजीतमल गया था।
जहां ब्रजेश व उनकी पत्नी अस्पताल में रुक गए और वह जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से वह लापता था। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि सिंह वाहिनी कॉलेज के पास संदीप घायल पड़ा मिला था। उसे सैफई में भर्ती कराया गया था, पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी थी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।