{"_id":"6252d6eefb75db44ac50cb7f","slug":"auraiya-news-friend-took-his-wife-away-auraiya-news-knp6903610133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को फुसलाकर लिवा ले जाने में दोस्त के खिलाफ दिया शिकायती पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को फुसलाकर लिवा ले जाने में दोस्त के खिलाफ दिया शिकायती पत्र
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव गौतला निवासी एक पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर देकर दोस्त पर पत्नी को बहला फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित को जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।
पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह भागवत कथा में चिमटा बजाने का काम करता है। एक कार्यक्रम के दौरान उसकी दोस्ती कानपुर निवासी एक युवती से हो गई, जो फिर प्यार में बदल गई।
उन्होंने 29 नवंबर 2017 को इलाहाबाद में कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर फरीदाबाद चला गया। जहां एक प्राइवेट कंपनी में काम कर ने लगा।
वहीं पर उसकी मुलाकात इटावा जिले के गांव केवाले थाना सिविल लाइन निवासी एक युवक से हुई। पड़ोसी जिले का होने के कारण दोनों के बीच दोस्ती हो गई। उसका घर में आना-जाना हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान दोस्त का पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। चार जनवरी 2022 को उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर दोस्त अपने साथ ले गया। इसके बाद से वह पत्नी की खोजबीन कर रहा था।
उसे पता चला कि दोस्त उसकी पत्नी को लेकर अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव बघुल्याई पसईपुर में अपने रिश्तेदार के यहां है, तो वह यहां आया। जहां पंचायत में मामला उठा।
इस पर रिश्तेदारों ने पत्नी व उसकी बेटी को आठ अप्रैल को उसे सुपुर्द कराने का भरोसा दिया, लेकिन अभी तक उसे पत्नी व बेटी वापस नहीं दी गई है। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।