फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Five robbers arrested, arms and jewelery recovered

पांच लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा, असलहा और आभूषण बरामद

Thu, 17 Mar 2022 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Five robbers arrested, arms and jewelery recovered
फोटो17एयूआरपी 21- पुलिस की गिरफ्त में पांचों लुटेरे। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। अजीतमल पुलिस ने गुरुवार की सुबह भीखेपुर हाईवे पुल के पास पांच लुटेरों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों के पास तलाशी में असलहा, नकदी, मिर्च पाउडर, आभूषण और बाइक बरामद हुई है। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में जानकारी देते हुए एएसपी शिष्य पाल ने बताया कि गुरुवार सुबह अजीतमल कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की कुछ बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए भीखेपुर बाग के पास खड़े हैं।
विज्ञापन

इस पर प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ सुबह लगभग तीन बजे बाग में छापामारा। पुलिस को देखकर मौजूद बदमाशों ने भागने का प्रयास किया।
जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से पांच को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम जालौन जिले के थाना रामपुरा के गांव छौना मानपुरा निवासी आशीष उर्फ मुनेश गुप्ता, जालौन जिले के गोहन थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा निवासी राधा बल्लभ उर्फ सोनू उर्फ कृष्णा, मध्य प्रदेश के जिला भिंड के थाना रौन के मोहल्ला कुडरिया रौन निवासी शिव कुमार कुशवाह उर्फ बंटी, जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव परौसा निवासी राकेश गुप्ता व जालौन जिले के थाना रामपुरा के गांव छौना मानपुरा निवासी शिवेंद्र सिंह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से तीन 315 बोर के तमंचे, छह कारतूस, चार पीली धातु की चूड़ियां, एक पीली धातु की अंगूठी, 8850 रुपये नगद, पांच मोबाइल फोन, एक पैकेट मिर्च पाउडर, एक बाइक के अलावा चोरी करने के उपकरण मिले हैं।
आरोपियों ने कई घटनाओं को कबूला
पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सभी दिन में गाड़ियों से रेकी करते हैं। इसके बाद ताला बंद मकानों को अपना निशाना बनाते हैं।
गिरफ्तार बदमाश राकेश गुप्ता ने बताया कि उसने शिव कुमार कुशवाह के साथ मिलकर एक माह पूर्व ततारपुर में एक व्यक्ति के घर में चोरी की थी। जहां से चुराई गईं चार चूड़ियां और एक अंगूठी उसने एक राह चलते व्यक्ति को बेच दी।
इसके अलावा लगभग डेढ़ माह पूर्व अयाना थाना क्षेत्र के गांव हंसुलिया में चार घरों को निशाना बनाया था। हालांकि वहां से थोड़ा सा सामान मिला था। जिसे बेचकर उससे मिले रुपयों को आपस में बांट लिया था।
बरामद बाइक के संबंध में बदमाश आशीष उर्फ मुनेश ने बताया कि उसने अजीतमल स्थित त्रिवेदी गेस्ट हाउस के पास 20 दिन पूर्व अपने साथी राधा बल्लभ उर्फ सोनू के साथ मिलकर एक व्यक्ति से छीन ली थी।

इटावा में बड़ी लूट की घटना बची
पुलिस सूत्रों की माने तो पूछताछ में पकड़े गए बदमाश इटावा में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए वह योजना भी बना चुके थे, लेकिन गिरफ्तारी होने से उनकी योजना फेल हो गई। पुलिस बदमाशों के साथ वारदातों को अंजाम देने वालों की तलाश में जुटी है।

फोटो17एयूआरपी 22- लुटेरों से बरामद सामान व नगदी। संवाद

फोटो17एयूआरपी 22- लुटेरों से बरामद सामान व नगदी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed