फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Firing in dispute over transaction, stampede

पैसों के लेनदेन फायरिंग, रंग खेलने के दौरान भगदड़

Sat, 19 Mar 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Firing in dispute over transaction, stampede
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव अजहारा में शनिवार की दोपहर पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने हवाई फायर कर दिया। जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

गांव अजहरा निवासी राकेश कश्यप से गांव निवासी शीलू ने उधार रुपये लिए थे। पीड़ित ने बताया कि उसने कई बार शीलू से रुपये वापस मांगे लेकिन उसने नहीं दिए। शनिवार की दोपहर शीलू होली खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पहुंचे राकेश कश्यप ने शीलू से रुपये मांगे। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ते देख एक पक्ष से किसी ने तमंचे से हवाई फायर कर दिया। अचानक फायर होते देख होली खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई।

इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शाम को गांव पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल व दरोगा प्रवेंद्र कुमार ने मामले की जांच की।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का मामला था। शीलू की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed