फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,doctor,auraiya,advise

पाचन तंत्र के लिए जरुरी है रेशेदार फल और हरी सब्जियां

Fri, 28 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,doctor,auraiya,advise
औरैया। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते घर में बैठे लोगों में पाचन की समस्या हो रही है। चिकित्सकों के पास रोजाना पांच से छह फोन ऐसे मरीजों के आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को चिकित्सक खाने में रेशेदार फल और हरी सब्जियां अधिक इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों की मानें तो हम जो भी खाते हैं वह आहार नली से होते हुए यकृत और अग्नाशय तक पहुंचता है। शरीर के अंग विभिन्न रासायनिक पदार्थ खाने के साथ क्रिया कर उससे रस निकालते हैं जो शरीर को एनर्जी देते हैं। बताया कि भोजन को मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा और अल्प मात्रा में विटामिन एवं खनिज लवणों की जरूरत होती है। पाचन के दौरान शरीर सभी पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता और गैरजरूरी तत्वों को मल-मूत्र के रास्ते बाहर कर देता है।
विज्ञापन

पानी उबालकर पीएं
डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि हरी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। भोजन पूरी तरह से पकाकर खाएं। सब्जियों की सफाई पर ध्यान दें। खाने में रेशेदार चीजों को बढ़ाने की बेहद जरूरत है। इससे पाचन तंत्र सुधरेगा और आंत से दूसरी बीमारियों से निजात मिलेगी। पाचन तंत्र बिगड़ने की दूसरी वजह गंदा पानी होता है। पानी उबालकर पीएं। यदि दस्त आ रहे हैं तो चिकित्सक से सलाह जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग हर मर्ज में कारगर
योग प्रशिक्षक विशाल दुबे ने बताया कि योग हर मर्ज के लिए कारगर है। त्रिकोण आसन करने से भूख में वृद्धि, पाचन क्रिया ठीक और कब्ज दूर किया जा सकता है। पश्चिमोतानासन से कब्ज, पवनमुक्तासन से गैस संबंधी समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। मत्स्येंद्र आसन से पेट के अंगों की मालिस कर पालन ठीक किया जा सकता है। ऊष्ट्र आसन पेट और आंतों को खींचकर कब्ज दूर करने में सहायक है।

नरायनपुर निवासी अवध नरायन ने फोन पर चिकित्सक को बताया कि घर में अधिक समय से रह रहे हैं। पेट में दिक्कत महसूस हो रही है। पाचन की समस्या समझ में आ रही है। जिससे शारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो रही है। इसी तरह अन्य लोग भी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed