फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,dislocated,toilet door,multipale,handwash tape

शौचालय के दरवाजे उखाड़े, टोंटियां गायब

Thu, 25 Mar 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,dislocated,toilet door,multipale,handwash tape
25एयूआरपी14 - विद्यालय के शौचालय के दरवाजे गायब हो गए हैं। - फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। भाग्यनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत फूटा ताल के कंपोजिट विद्यालय फतेहपुर लख्मी में कायाकल्प के तहत हुए कार्यों में अनियमितता बरती गई।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि विद्यालय में शौचालय का दरवाजा उखड़ा पड़ा है, जबकि बच्चों के हाथ धोने के लिए बनाए गए स्टैंड पोस्ट की टोंटियां गायब हैं।
ग्राम पंचायत निधि से स्कूल की बाउंड्री, खड़ंजा, शौचालय व मल्टीपल हैंडवाश व जलापूर्ति के लिए सबमर्सिबल लगाया गया है। शौचालय का निर्माण लगभग दो साल पूर्व कराया गया था।
इसके बाद से अराजकतत्वों ने शौचालय का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके बाद से शौचालय निष्प्रयोज्य पड़ा है। शौचालय के बाहर हाथ धोने के लिए बनाया गया मल्टीपल हैंडवाश स्टैंड की टोंटियां लोग उखाड़ ले गए।
विज्ञापन

हैंडपंप में डाला गया सबमर्सिबल बेकार पड़ा है। सबमर्सिबल से पानी की टंकी व रसोईघर तक डाली गई पाइप लाइन भी अंडर ग्राउंड ना होकर ऊपर से डाल दी गई है। प्रधानाध्यापक प्रदीप सिंह ने बताया कि अराजकतत्वों ने विद्यालय का बहुत नुकसान किया है।

25एयूआरपी15 - नल में टोंटियां भी नहीं हैं।

25एयूआरपी15 - नल में टोंटियां भी नहीं हैं।- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed