{"_id":"6235c3a5f7da9b2ef73e8cd6","slug":"auraiya-news-died-by-jumping-in-front-of-jaipur-prayagraj-express-auraiya-news-knp686248238","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
अछल्दा। रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास गुरुवार देर रात एक युवक ने जयपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। लोको पायलट ने ट्रेन रोक हादसे की जानकारी रेलवे स्टेशन और कंट्रोल को दी। इसबीच करीब पांच मिनट ट्रेन खड़ी रही। इस कारण पीछे आ रहीं पांच ट्रेनें को रोका गया।
जयपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस गुरुवार रात 12 बजकर 13 मिनट के करीब डाउन ट्रैक से गुजर रही थी। रेलवे विभाग के अनुसार ट्रेन जैसे ही डुहल्ला गांव के सामने खंभा नंबर 1116/104 के पास पहुंची, तो अचानक वहां खड़े एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। चालक ने ट्रेन रोककर वॉकी-टाकी से स्टेशन मास्टर व कंट्रोल को हादसे की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने मेमो भेज कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
ट्रेन हादसे की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है, मृतक के पास से कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे शिनाख्त की जा सके।
आसपास के गांवों में पता कराया जा रहा है। स्टेशन मास्टर श्रवण कुमार ने बताया कि जयपुर प्रयागराज एक्सप्रेस से 12 बजकर 12 मिनट पर स्टेशन से पास हुई थी। एक मिनट के अंदर ही अज्ञात युवक कटा है।
ट्रेन करीब तीन मिनट ट्रैक पर खड़ी रही। जिससे पीछे से आने वाली 2818 झारखंड एक्सप्रेस, 2226 कैफियत एक्सप्रेस समेत तीन मालगाड़ियों को एक-एक मिनट प्लेटफार्म पर रोककर रवाना किया गया।