{"_id":"622ce3b246fd1307526cdac5","slug":"auraiya-news-bike-riding-youth-snatched-the-nurse-s-mobile-auraiya-news-knp685319192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने नर्स का मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों ने नर्स का मोबाइल छीना
विज्ञापन
फोटो-12एयूआरपी-29 सीओ सुरेंद्र नाथ से मामले की शिकायत करती नसज् सरिता पाल
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। अस्पताल से घर आते समय एक नर्स का बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है।
दिबियापुर के उपाध्याय नगर निवासी सरिता पाल गेल कंप्रेसर स्टेशन बंबे के पास एक अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। शनिवार की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे वह अस्पताल से घर वापस आ रही थी।
औरैया दिबियापुर मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। युवती ने चिल्लाना शुरू किया तो बाइक सवार भाग खड़े हुए। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत थाने में की।
यहां पर सीओ ने उसकी शिकायत सुनी। सीओ सुरेंद्र नाथ ने अधीनस्थों को मोबाइल सर्विलांस पर लगाने के निर्देश दिए। यहां बता दें कि 8 मार्च की रात एनटीपीसी बंबे पर बैठे एक युवक का मोबाइल भी स्कूटी सवार लुटेरों ने छीन लिया था।