{"_id":"62360d8648863e19243f1233","slug":"auraiya-news-bike-collides-with-bicycle-woman-dies-auraiya-news-knp6863655157","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से टकराई बाइक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल से टकराई बाइक, महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी-46- अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी बिधूना लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने नाती के साथ मायके सलेमपुर बिधूना से घर शंकरपुर सौरिख कन्नौज जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कन्नौज जिले के थाना सौरिख क्षेत्र के शंकरपुर निवासी कांती देवी (55) पत्नी लाखन सिंह अपने मायके सलेमपुर बिधूना बीमार भतीजे को देखने शनिवार को आईं थी। शाम को वह नाती सत्यम के साथ बाइक से वापस शंकरपुर जा रही थी।
जैसे ही उनकी बाइक एरवाकटरा-बिधूना मार्ग पर साहसपुर मोड़ के पास पहुंची, तो अचानक से सामने आए साइकिल सवार से बाइक टकरा गई। इसमें बाइक पर पीछे बैठी कांती देवी सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन
उनके सिर में गंभीर चोंट लगने के कारण उन्हें स्थानीय लोगों ने बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
वहीं नाती सत्यम हेलमेट लगाए होने के कारण मामूली रूप से घायल हुआ। थाना प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-19एयूआरपी-45- मृतक कांती देवी की फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA