{"_id":"623e11f33eae2d22322ac192","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp687498114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात ग्राम पंचायतों में होगा टोपोग्राफिक्ल सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात ग्राम पंचायतों में होगा टोपोग्राफिक्ल सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जलनिकासी के बेहतर प्रबंधन के लिए जिले की सात ग्राम पंचायतों का जल्द चयन होगा। एडीओ पंचायत से इसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है। जिले की सभी 477 ग्राम पंचायतों में जलनिकासी की बड़ी समस्या है। यहां बेहतर ढंग से जलनिकासी नहीं हो पाती। इसका मुख्य कारण है कि यहां नालियों का निर्माण बेतरतीब ढंग से हुआ है। कहीं नाली टेढ़ी तो कहीं सकरी हैं।
इन्हें सुधारने से पहले इनकी वास्तविक स्थिति को जानने के लिए पंचायतराज विभाग ने कवायद शुरू की है। जिले के सात ब्लॉकों से एक-एक ग्राम पंचायत का चयन करने की कवायद शुरू हुई है। जिला पंचायतराज अधिकारी ने सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत से एक-एक ग्राम पंचायत का प्रस्ताव मांगा है।
बताया गया है कि राज्यस्तर से आने वाली टीम के सदस्य टोपोग्राफिक्ल सर्वे (स्थलीय निरीक्षण करके नक्शे का निर्माण) का कार्य करेंगे। वे विभिन्न उपकरणों के माध्यम से भूमि के स्तर को जांचेंगे और अपनी रिपोर्ट देंगे।