{"_id":"6213dd86fef1ac1a5b59c591","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6818743114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईएस से जुड़ेंगे नगरीय निकाय, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईएस से जुड़ेंगे नगरीय निकाय, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
विज्ञापन
औरैया। जिले के नगरीय निकायों को भौगोलिक सूचना तंत्र (जीआईएस) से जोड़ने की तैयारी चल रही है। इस पहल से आमजन लिंक के माध्यम से घर बैठे ही जिले में स्थित सभी सरकारी अस्पतालों, पुलिस स्टेशनों, प्रमुख मार्गों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे उनकी मुश्किल दूर होगी।
नक्शे के माध्यम से जिले के महत्वपूर्ण स्थलों को इंगित करते हुए नाम के साथ उनका डेटा तैयार किया जा रहा है। इसे लिंक के माध्यम से कहीं से भी देखा जा सकेगा और जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। आमजन को जानकारी प्राप्त करने के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही जिले का रंगीन नक्शा दिखेगा। नक्शे में जिले के विभिन्न जगहों पर स्थित अस्पताल, पुलिस स्टेशन व प्रमुख मार्गों आदि की जानकारी मिलेगी।
एनआईसी से भी जोड़ने की हो रही पहल
विकसित किए गए जीआईएस मैपिंग को एनआईसी के पोर्टल से भी जोड़ने की तैयारी है। एनआईसी से जुड़ने के उपरांत देश-विदेश में बैठा व्यक्ति भी जिले से जुड़ी सूचनाओं को घर बैठे नक्शे के माध्यम से जान सकेंगे ।
विज्ञापन
इन सूचनाओं को किया गया है संकलित
प्रशासन ने भौगोलिक सूचना तंत्र के माध्यम से जिले में अस्पतालों, सभी पुलिस स्टेशन, रेलवे ट्रैक, नदी-नाले, लैंडमार्क, जिले से गुजरने वाले सभी राज्यमार्ग और तालुका आदि की जानकारी इस सूचना तंत्र में समाहित की जाएंगी।