{"_id":"61b8e0b37057cc4a71057ed7","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp669555387","type":"story","status":"publish","title_hn":"रखरखाव की अनदेखी पर तीन कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रखरखाव की अनदेखी पर तीन कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। रोडवेज बसों को दुरुस्त रखने के लिए समय-समय पर एआरएम की ओर से दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी अनदेखी करने पर तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। एआरएम ने सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की बात कही है।
सर्दी का मौसम शुरू होते ही गाड़ियों को दुरुस्त रखने के लिए रोडवेज डिपो के अधिकारी पूरी सतर्कता बरतने में लगे हुए हैं। समय-समय पर कर्मचारियों को मरम्मत संबंधी काम को दुरुस्त रखने के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए जाते हैं। बावजूद इसके कर्मचारियों की ओर से वाहनों के सुदृढ़ीकरण को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान एआरएम को डिपो में कई खामियां मिलीं। साथ ही रखरखाव भी ठीक से नहीं पाया गया। इस पर दो चालकों व एक सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
बोले जिम्मेदार
निर्देश के बाद भी बसों के मेंटेनेंस को लेकर लापरावाही बरती जा रही है। इस पर दो चालकों व एक सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी- आरएस चौधरी, एआरएम, औरैया