{"_id":"61b0fe0398646918c077a87d","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6684985185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने 42 दुकानों का किया निरीक्षण दो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने 42 दुकानों का किया निरीक्षण दो निलंबित
विज्ञापन
फोटो 8 एयूआरपी 33 - खाद विक्रेता से स्टॉक की जानकारी लेते जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा । स
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शासन के निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले की खाद, बीज व उर्वरक की 42 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक न मिलने पर दो खाद दुकानों को निलंबित कर दिया गया। 15 दुकानों से उर्वरक के सैंपल लेने के साथ दो को नोटिस भी जारी की गई है।
अपर मुख्य सचिव कृषि के निर्देश पर उप कृषि निदेशक डॉ.अशोक तिवारी, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बुधवार को औरैया, अजीतमल व बिधूना तहसील क्षेत्र की 42 दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शंकर खाद भंडार लहरापुर, गुप्ता खाद भंडार लहरापुर की दुकानों में पॉस मशीन से स्टॉक मैच न होने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। जबकि मां भगवती कृषि सेवा केंद्र लहरापुर व राजावत खाद भंडार नवीमोहन को रेट बोर्ड दुरुस्त न पाए जाने पर नोटिस जारी की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सहकारी समितियों में इफको, कृभको कंपनी की डीएपी के विक्रय दर व पॉस मशीन में प्रदर्शित स्टॉक के अनुसार जांच करने के लिए संयुक्त छापे मारी की गई है।
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सभी थोक व फुटकर विक्रेताओं को शासन से तय रेट पर खाद की बिक्री के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। पॉस मशीन से खाद वितरण करने के साथ स्टॉक की उपलब्धता व स्टॉक मशीन से मैच न होते पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
जिले को 1300 मीट्रिक टन मिली डीएपी
गेहूं, सरसों, आलू आदि फसलों को बोने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। इटावा रैक प्वाइंट से इफको की 1300 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन जिले के लिए किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिसमें जिले की सहकारी समितियों व संघों को 845 मीट्रिक टन व एग्रीजंक्शन को 455 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक भेजने की कार्रवाई शुरू हो गई है। गुरुवार तक सभी केंद्रों तक डीएपी का वितरण करा दिया जाएगा।