फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

डीएम ने झंडी दिखाकर तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया शुभारंभ

Tue, 07 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो06एयूआरपी 43- प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम सुनील कुमार वर्मा व एसपी अभिषेक वर्म - फोटो : AURAIYA
औरैया। परिवहन विभाग की ओर से सोमवार को तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी व एसपी ने जागरूकता प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा से संबंधी पांच प्रचार वाहनों को रवाना किया। डीएम ने अपने अधीनस्थों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन जरूरी है। चाहे वह जीवन में हो या सड़क पर। यातायात नियमों का पालन करने से जीवन सुरक्षित रहता है। उन्होंने कहा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। दुपहिया वाहन बिना हेलमेट न चलाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यह वाहन सड़कों को खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस सड़कों पर रह कर लगातार लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही है। लोग जागरूक होंगे तो सड़क हादसे रोके जा सकते हैं। अक्सर वाहन चलाने की जल्दबाजी और नियमों का पालन न करने पर ही लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अभिभावक स्वयं और अपने बच्चों को नियमों का पालन कराएं। इस दौरान सीओ सिटी/सीओ यातायात सुरेंद्र नाथ, संभागीय निरीक्षक बलवंत सिंह यादव, यातायात प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed