फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

फसल के लिए 10 दिसंबर से किसानों को मिलेगा नहर में पानी

Tue, 07 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
दिबियापुर (औरैया)। नहर एवं रजबहों में अभी तक पानी न आने के कारण नहर-बंबे सूखे पड़े हैं। सिंचाईं विभाग के अनुसार रबी की फसल के लिए 10 दिसंबर से किसानों को नहर एवं रजबहों के माध्यम से पानी मिलना शुरू होगा।
विज्ञापन

पूर्व में जारी रोस्टर के अनुसार नहर-बंबों में रबी की फसल के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में पानी आ जाना चाहिए था। सिंचाईं विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बार अक्तूबर के अंत तक बरसात होने के कारण नहर सूखने में समय लगा। इसके बाद नहरों एवं रजबहों में सिल्ट सफाई का काम शुरू हुआ। अब सिल्ट सफाई का काम पूरा हो चुका है। सिल्ट सफाई का सत्यापन करने के लिए लखनऊ की टीम क्षेत्र में आई है। यह टीम सिल्ट सफाई का भौतिक सत्यापन करेगी। इसके बाद 10 दिसंबर से रबी की फसल के लिए नहरों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाईं विभाग के अधिशासी अभियंता पीएस पटेल का कहना है कि अभी तक किसानों की ओर से पानी की कोई डिमांड नहीं आई है। आठ दिसंबर को टीम द्वारा सिल्ट सफाई का सत्यापन करने के तुरंत बाद नहर शुरू करा दी जाएगी। 10 दिसंबर से किसानों को सिंचाईं के लिए भरपूर पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed